Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

क्रिकेट
21 Jul, 2026

चोट ने छीना बेथेल से कप्तानी का मौका

घुटने की चोट के कारण जैकब बेथेल द हंड्रेड 2026 से बाहर हो गए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की आगामी टेस्ट सीरीज में उनके खेलने पर भी संशय बना हुआ है।

लंदन, 21 जुलाई।

इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल घुटने की चोट के कारण द हंड्रेड 2026 से बाहर हो गए हैं। इस बार उन्हें बर्मिंघम फीनिक्स की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन चोट की वजह से वह पूरे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके साथ ही अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्तावित इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज में उनकी उपलब्धता पर भी संशय गहरा गया है।

बर्मिंघम फीनिक्स ने अपने बयान में बताया कि 22 वर्षीय जैकब बेथेल इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की मेडिकल टीम की निगरानी में अपना पुनर्वास जारी रखेंगे। आने वाले कुछ सप्ताह उनका पूरा ध्यान फिटनेस हासिल करने पर रहेगा।

बेथेल पिछली बार भारत के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में मैदान पर दिखाई दिए थे। इस श्रृंखला के तीन मुकाबलों में उन्होंने 109 रन बनाए और 36.33 की औसत दर्ज की।

श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले में 91 रन की शानदार पारी खेलने के साथ 49 रन देकर एक विकेट लेने वाले बेथेल को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

टूर्नामेंट से बाहर होने पर बेथेल ने कहा कि द हंड्रेड में नहीं खेल पाना उनके लिए बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि एजबेस्टन में अपने समर्थकों के सामने बर्मिंघम फीनिक्स का प्रतिनिधित्व करने का अवसर छूटना दुखद है, लेकिन पूरी तरह फिट होने के लिए उन्हें पर्याप्त समय देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान पुनर्वास पूरा करने और पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करने पर है। साथ ही उन्होंने प्रशंसकों, साथियों और मेडिकल स्टाफ का सहयोग और समर्थन देने के लिए आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान वह अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते रहेंगे।

बर्मिंघम फीनिक्स ने बेथेल की गैरमौजूदगी में डोनोवन फरेरा को टीम का नया कप्तान बनाया है। वहीं, उनकी जगह टीम में शामिल किए जाने वाले खिलाड़ी के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़