Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अन्य राज्य
30 Apr, 2026

तेलंगाना में नई नियुक्तियां, हनुमंत राव सलाहकार बने, शिवधर रेड्डी को सुरक्षा जिम्मेदारी

तेलंगाना सरकार ने वी. हनुमंत राव को पिछड़ा वर्ग कल्याण सलाहकार और पूर्व डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी को राज्य सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर प्रशासनिक ढांचे में अहम बदलाव किया है।

हैदराबाद, 30 अप्रैल

तेलंगाना सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद वी. हनुमंत राव को पिछड़ा वर्ग कल्याण सलाहकार नियुक्त किया है।

इसी क्रम में आज ही सेवानिवृत्त हुए राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी को राज्य सुरक्षा सलाहकार नामित किया गया है। इस संबंध में गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।

सरकारी निर्णय के अनुसार वी. हनुमंत राव को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। वहीं, पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी. शिवधर रेड्डी, जो इसी दिन पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, को तीन वर्ष की अवधि के लिए राज्य सुरक्षा सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी भूमिका पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, नशीले पदार्थ नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सरकार को सलाह देने की होगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़