Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
12 Jun, 2026

अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंची सीआईडी, भड़काऊ टिप्पणी मामले में नोटिस देने की कोशिश

कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर सीआईडी ने चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ टिप्पणी मामले में नोटिस देने का प्रयास किया, हालांकि वह घर पर मौजूद नहीं थे।

कोलकाता, 12 जून।

पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से सांसद और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शुक्रवार शाम अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की टीम पहुंची। टीम ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ टिप्पणी से जुड़े मामले में उन्हें नोटिस सौंपने का प्रयास किया।

सूत्रों के अनुसार यह मामला चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिस पर बागुईआटी थाने में पहले शिकायत दर्ज की गई थी। बाद में जांच विधाननगर पुलिस आयुक्तालय के साइबर अपराध थाने के पास पहुंची और आगे चलकर इसे सीआईडी को सौंप दिया गया।

सीआईडी अधिकारी जब अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे, उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। बताया गया कि वह पहले ही किसी अन्य बैठक में शामिल होने के लिए निकल चुके थे।

परिवार से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी कि सीआईडी टीम को बताया गया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के आवास पर एक बैठक में गए हैं। इसके चलते नोटिस तामील नहीं हो सका।

सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी अब उन्हें अगले सप्ताह पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। इस दौरान उनके वकील भी आवास पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद ही प्रतिक्रिया दी जाएगी।

यह मामला उस टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से कहा गया था कि “चार तारीख के बाद डीजे बजेगा” और “चार तारीख के बाद जवाब दिया जाएगा।” विपक्षी दलों ने इस बयान को उकसाने वाला और धमकी भरा बताया था, जिसके आधार पर शिकायत दर्ज की गई थी। 

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़