Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
10 Jul, 2026

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी पर जताया भरोसा

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि कांग्रेस ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

दतिया, 10 जुलाई।

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आशुतोष तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम की चर्चा प्रमुखता से चल रही थी।

दतिया सीट पर लंबे समय तक नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक प्रभाव रहा है। उपचुनाव की घोषणा के बाद से वह लगातार चुनावी गतिविधियों में सक्रिय थे। उन्होंने विभिन्न सभाओं में हिस्सा लिया और अपनी पुरानी गलतियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। बुधवार को उन्होंने नामांकन फॉर्म भी खरीदा था, लेकिन इसी बीच केंद्रीय नेतृत्व ने आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगा दी।

आशुतोष तिवारी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। वह संभागीय संगठन मंत्री के साथ-साथ मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी नेताओं में माना जाता है। मूल रूप से दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र के निवासी आशुतोष तिवारी लंबे समय से संघ और संगठन में सक्रिय हैं। उनकी पहचान शांत, मृदुभाषी और संघर्षशील नेता के रूप में रही है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में दतिया सीट से कांग्रेस के राजेंद्र भारती विजयी हुए थे। उन्होंने नरोत्तम मिश्रा को हराया था। बाद में बैंक फर्जीबाड़े के एक मामले में एमपीएमएलए अदालत ने राजेंद्र भारती को तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। इस फैसले को उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, लेकिन शुक्रवार को उनकी अपील भी खारिज हो गई। इसके बाद उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया। फिलहाल कांग्रेस ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़