Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

चुनाव
08 May, 2026

शुभेंदु अधिकारी ने सरकार गठन का दावा पेश किया, लोक भवन में राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र

पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपकर सरकार गठन का दावा पेश किया, जिससे राज्य की राजनीति में नया मोड़ आ गया है।

कोलकाता, 08 मई।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भावी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया। इस दौरान राज्यपाल को विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भी सौंपे गए।

प्रतिनिधिमंडल में शुभेंदु अधिकारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, सांसद शांतनु ठाकुर, पूर्व सांसद लाकेट चटर्जी, विधायक दिलीप घोष और तापस राय सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। साथ ही उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

शुक्रवार को विश्व बंगला सम्मेलन केंद्र में आयोजित बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मोहन चरण माझी की उपस्थिति में पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया।

इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत शाम को लोक भवन में नव निर्वाचित विधायकों ने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपते हुए सरकार गठन का औपचारिक दावा पेश किया।

गुरुवार को लोक भवन की ओर से पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके अनुसार सात मई से विधानसभा भंग मानी जा रही है। इस अधिसूचना के बाद प्रशासनिक स्तर पर मौजूदा सरकार की स्थिति समाप्त मानी जा रही है।

संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार अब शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने की तैयारी है, जिसमें भावी मुख्यमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़