Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मणिपुर
11 Mar, 2026

मणिपुर में अफीम की 35 एकड़ खेती नष्ट, 16 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

मणिपुर में दो अलग-अलग अभियानों में अफीम की 35 एकड़ खेती नष्ट की गई और तीन तस्करों को 16.60 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

इंफाल, 11 मार्च।

मणिपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में 35 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किया। यह कार्रवाई मणिपुर पुलिस, एनसीबी और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से की गई।

कांगपोकपी जिले के साइकुल थानांतर्गत टिंगपिबुंग गांव और लेपलेन गांव के बीच लगभग 10 एकड़ में फैली अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

उखरुल जिले के लिटान थानांतर्गत सिनाकेइथेई इलाके में लगभग 25 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को भी नष्ट किया गया।

इसी बीच मणिपुर पुलिस ने हिंगांग थाने के मंत्रीपुखरी इलाके से प्रतिबंधित गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान अरिबम मनीष (24), शाजाबम असलम खान (32) और दिनेश चिंगाखाम (24) के रूप में की गई है।

गिरफ्तार तस्करों के पास से एक चार-पहिया वाहन और लगभग 16.60 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनसे सघन पूछताछ शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़