Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
29 Apr, 2026

कैलीग्राफी एवं ग्राफिक डिजाइन केंद्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के कैलीग्राफी एवं ग्राफिक डिजाइन केंद्र में दो वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें योग्य अभ्यर्थी 22 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

भोपाल 29 अप्रैल।

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा संचालित कैलीग्राफी एवं ग्राफिक डिजाइन केंद्र में सत्र 2026-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस पाठ्यक्रम के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो वर्ष का होगा, जिसमें पहले वर्ष में कैलीग्राफी का प्रशिक्षण दिया जाएगा और दूसरे वर्ष में ग्राफिक डिजाइन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 15 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। साथ ही उर्दू भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य बताया गया है।

आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज, जैसे प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड संलग्न करना जरूरी होगा। इस पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा तथा अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकें नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उर्दू अकादमी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़