Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
23 May, 2026

छिमछिमा हनुमान मंदिर के बाहर गैस सिलेंडर में आग, नाश्ते की दुकान जली

श्योपुर के विजयपुर में छिमछिमा हनुमान मंदिर के बाहर नाश्ते की दुकान में गैस लीकेज के कारण सिलेंडर में आग लग गई, जिससे टपरिया जल गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

श्योपुर, 23 मई ।

विजयपुर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर के बाहर शनिवार को एक नाश्ते की दुकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार गैस लीकेज के कारण सिलेंडर में आग भड़क उठी, जिससे दुकान की टपरिया पूरी तरह जल गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ समय तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

बताया गया कि दुकान में इंडेन कंपनी का घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग किया जा रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है, जहां कई चाय-नाश्ते की दुकानों पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल की बात सामने आती रही है।

स्थानीय स्तर पर यह भी सामने आया है कि विजयपुर कस्बे में बड़ी संख्या में खाद्य एवं नाश्ते की दुकानें बिना पंजीयन के संचालित हो रही हैं, जहां नियमों की अनदेखी और अमानक खाद्य सामग्री के उपयोग को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़