Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
22 May, 2026

डायल-112 जवानों की तत्परता से सड़क हादसे में घायल 6 लोगों को मिली समय पर चिकित्सा

बड़वानी जिले में सड़क दुर्घटना में घायल छह लोगों को डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

बड़वानी, 22 मई ।

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के थाना पाटी क्षेत्र में डायल-112 की टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से सड़क दुर्घटना में घायल छह व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल सकी।

जानकारी के अनुसार 21 मई की रात राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना मिली कि बोकराटा रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई है, जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं और उन्हें तुरंत सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही थाना पाटी क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मौके पर रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचने पर डायल-112 के जवानों ने पाया कि दुर्घटना में छह व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। बिना किसी देरी के टीम ने सभी घायलों को सुरक्षित वाहन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, जहां उनका उपचार प्रारंभ किया गया।

डायल-112 टीम की इस तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उनकी स्थिति को गंभीर होने से बचाया जा सका। पुलिस जवानों की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़