Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

त्योहार
28 May, 2026

ईद-उल-अजहा पर सीएम सरमा ने दी शुभकामनाएं, असम में भाईचारे के साथ मनाया गया पर्व

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

गुवाहाटी, 28 मई।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर राज्य के नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर संदेश साझा करते हुए ईद-उल-अजहा मनाने वाले सभी लोगों को बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा समृद्ध जीवन की कामना की।

देश के विभिन्न हिस्सों के साथ असम में भी ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार को धार्मिक आस्था, उत्साह और आपसी भाईचारे के वातावरण में मनाया गया।

हिजरी कैलेंडर के जिल्हज्ज माह की दसवीं तारीख को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में विशेष उमंग और उत्साह देखा गया।

राज्यभर में ईद के अवसर पर खुशी का माहौल रहा तथा मस्जिदों और ईदगाहों को आकर्षक रूप से सजाया गया।

इस पर्व को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके।

यह पर्व त्याग, समर्पण, प्रेम और मानवता का संदेश देता है तथा समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करता है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़