Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
30 May, 2026

मौसम ने ली करवट, नौ जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, पारा गिरा

प्रदेश में गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम के चलते नौ जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है और कई शहरों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

भोपाल, 30 मई ।

राज्य में भीषण गर्मी और लू के दौर के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिसके चलते कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को ग्वालियर सहित कुल नौ जिलों में ओलावृष्टि और वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, साथ ही अगले चार दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। 25 मई से शुरू हुए नौतपा के शुरुआती दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर रहा, जहां खजुराहो और नौगांव जैसे क्षेत्रों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, लेकिन अब मौसम में आए बदलाव से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

बीते शुक्रवार को ग्वालियर और दतिया में तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी गई। ग्वालियर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और दतिया का 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर सहित प्रमुख शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री, इंदौर में 39.4 डिग्री, उज्जैन में 41.6 डिग्री और जबलपुर में 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह पचमढ़ी, रीवा, नौगांव और खजुराहो सहित अन्य क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। पचमढ़ी में 37.4 डिग्री, रीवा में 38.2 डिग्री, नौगांव में 38 डिग्री और खजुराहो में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक गिरावट ग्वालियर और दतिया में देखी गई, जबकि खजुराहो में 7.3 डिग्री, नौगांव में 7.5 डिग्री, रीवा में 5.8 डिग्री, सतना में 5.6 डिग्री, भोपाल में 3.2 डिग्री और इंदौर में 2.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी दर्ज हुई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 मई से 2 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, राजगढ़, धार, रतलाम, झाबुआ, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, शहडोल, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली सहित कई जिलों में आंधी और बारिश का असर बना रह सकता है, जबकि बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल में अभी भी गर्मी का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़