Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
23 May, 2026

जबलपुर में शराब दुकान पर भाजपा पार्षदों का ताला, लंबे विरोध के बाद बढ़ा विवाद

जबलपुर के रांझी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे विरोध के बीच भाजपा पार्षद दल ने विवादित शराब दुकान पर तालाबंदी कर दी, जिससे इलाके में राजनीतिक और सामाजिक तनाव बढ़ गया।

जबलपुर, 23 मई ।

रांझी क्षेत्र के बड़ा पत्थर इलाके में संचालित शराब दुकान को लेकर लंबे समय से चल रहे विरोध के बीच शनिवार को भाजपा पार्षद दल ने मौके पर पहुंचकर दुकान में तालाबंदी कर दी, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

स्थानीय लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा इस शराब दुकान के खिलाफ लगातार विरोध जताया जा रहा था। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि दुकान के आसपास सब्जी मंडी और मंदिर स्थित होने के कारण महिलाओं और परिवारों का आना-जाना प्रभावित हो रहा था तथा दुकान खुलने के बाद माहौल असहज हो गया है।

बताया गया कि हाल ही में क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था, जिसके बाद आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही दुकान को हटाया जाएगा। इसी आश्वासन के बाद भाजपा पार्षद दल ने मौके पर पहुंचकर दुकान पर ताला लगा दिया।

वहीं इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी भी पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान के कारण क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे आमजन, विशेषकर महिलाओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़