Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
23 May, 2026

रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी का जताया आभार

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भोपाल, 23 मई ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19वें रोजगार मेले के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है और इससे देश के युवाओं के विकास एवं उन्नति को नई दिशा मिलेगी, जिससे भारत विकास की ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़