Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
21 Jul, 2026

भोपाल में 10 लाख का नकली सामान जब्त, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने नकली ब्रांडेड उत्पादों के कारोबार का खुलासा करते हुए 10 लाख रुपये का सामान जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

भोपाल, 21 जुलाई।

राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने नकली और मिलावटी दैनिक उपयोग के उत्पादों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये का नकली सामान जब्त किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला, पुलिस उपायुक्त अपराध अखिल पटेल तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कबाड़खाना क्षेत्र से ट्रांसपोर्ट के जरिए बड़ी मात्रा में नकली ब्रांडेड सामान भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने लकी ट्रांसपोर्ट के पास घेराबंदी कर सोहेल उर्फ रिहान (34) निवासी करोंद को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से नकली सर्फ, शैम्पू, विक्स वेपोरब, ईनो, फेस क्रीम, एवरेस्ट मसाले, हेयर ऑयल सहित विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के नाम से तैयार उत्पाद, पैकिंग सामग्री और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नकली सामान गुजरात के अहमदाबाद से कम कीमत पर खरीदकर भोपाल के विभिन्न किराना व्यापारियों को सप्लाई करता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कई दुकानों पर भी कार्रवाई कर नकली सामान जब्त किया, जबकि कुछ स्थानों पर सामान पहले ही बेचा जा चुका था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी असली कंपनियों जैसी पैकिंग और रैपर तैयार कर नकली उत्पाद बाजार में बेच रहे थे। पुलिस के अनुसार, इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचने की आशंका थी।

क्राइम ब्रांच अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कम कीमत पर मिलने वाले ब्रांडेड उत्पाद खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और पैकेजिंग की जांच अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़