Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मणिपुर
25 May, 2026

मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्रवाइयों में पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

इंफाल, 25 मई ।

मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा पिछले चौबीस घंटों के भीतर चलाए गए अलग-अलग अभियानों में पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि एक विशेष अभियान के दौरान चुराचांदपुर थाना क्षेत्र के एडेंथर रेंगकाई गांव निवासी जेहोवा राजा दत्ता (24) को उसके आवास से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से इंसास राइफल, चार मैगजीन, 5.56 मिमी के छत्तीस जिंदा कारतूस, एक कैमोफ्लाज बुलेटप्रूफ जैकेट तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में मणिपुर रिवोल्यूशनरी आर्मी के दो सक्रिय सदस्यों को वांगखेई आयंगपल्ली मार्ग से गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान कोंगबा नांदेइबाम लैका निवासी निंगथौजाम विक्की सिंह उर्फ मुनाल (30) तथा लाफुपत तेरा मयाई लैका निवासी निंगथौजाम ईश्वरचंद्र सिंह उर्फ लोइया उर्फ थावाइलकपा (24) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में लांगजिंग माखा लैका में रह रहा था। इनके पास से तीन मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और एक दोपहिया वाहन मिला है।

इसके अतिरिक्त चुराचांदपुर जिले के नगाथल क्षेत्र में संयुक्त कुकी राष्ट्रीय सेना के दो सक्रिय सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें थोंगपी गुइटे (33) और शोखोमांग बैते (40) शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से एक एके-47 राइफल, एक नौ एमएम पिस्तौल, विभिन्न बोर के इकतीस जिंदा कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़