Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

रुस
05 Jun, 2026

यूक्रेन-रूस के बीच फिर कैदियों की अदला-बदली, 185-185 सैनिक लौटे

यूक्रेन और रूस के बीच हुए नए युद्धबंदी विनिमय समझौते के तहत दोनों देशों ने 185-185 सैनिकों को रिहा कर अपने-अपने देश वापस भेजा है।

कीव, 05 जून ।

यूक्रेन और रूस के बीच शुक्रवार को युद्धबंदियों की एक और अदला-बदली हुई, जिसके तहत दोनों देशों ने 185-185 सैन्यकर्मियों को रिहा किया। अधिकारियों के अनुसार यह हाल के महीनों में दोनों पक्षों के बीच हुए महत्वपूर्ण युद्धबंदी विनिमयों में से एक है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जानकारी दी कि वापस लौटे अधिकांश यूक्रेनी सैनिक वर्ष 2022 से रूसी कैद में थे। रिहा किए गए लोगों में एक नागरिक भी शामिल है, जिसे रूस ने यूक्रेन को सौंपा है।

यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों के अनुसार रिहा किए गए लोगों में सबसे अधिक आयु का व्यक्ति 62 वर्ष का है। वहीं लौटने वाले सैनिकों में मारियुपोल के वे रक्षक भी शामिल हैं, जिन्हें लगभग चार वर्षों से बंदी बनाकर रखा गया था।

यह अदला-बदली उस समझौते का दूसरा चरण मानी जा रही है, जिसके तहत दोनों देशों ने 1,000-1,000 युद्धबंदियों की रिहाई पर सहमति जताई थी। यह व्यवस्था मई की शुरुआत में अमेरिका की मध्यस्थता से हुए तीन दिवसीय युद्धविराम समझौते का हिस्सा थी।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस विनिमय प्रक्रिया में संयुक्त अरब अमीरात ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। इससे पहले भी कई युद्धबंदी विनिमय प्रक्रियाओं में संयुक्त अरब अमीरात ने अहम भूमिका निभाई थी।

युद्ध जारी रहने के बीच कैदियों की अदला-बदली को दोनों देशों के बीच मानवीय स्तर पर सहयोग के महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़