Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

महाराष्ट्र
05 May, 2026

पालघर में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 45 लाख की ब्राउन शुगर जब्त

पालघर में सफाला पुलिस ने छापेमारी कर 45 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा।

मुंबई, 05 मई।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत सफाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माकणे के पंडितपाड़ा स्थित साई-सिद्धी बिल्डिंग में छापेमारी कर ब्राउन शुगर बरामद की है। इस कार्रवाई में कुल 224.61 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार जब्त की गई ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 44.92 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि पूरे मामले में कुल जब्ती 45.25 लाख रुपये की बताई गई है। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने खुदाबक्ष मोहम्मद शाहीद (38) और हिना जामील अहमद (35) को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को नशा तस्करी नेटवर्क पर एक अहम प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़