Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हरियाणा
11 Apr, 2026

रतिया में नहर में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मातम

रतिया क्षेत्र में पूर्व सरपंच के इकलौते बेटे की नहर में डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया।

फतेहाबाद, 11 अप्रैल।

रतिया क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गांव ब्राह्मणवाला के पूर्व सरपंच के 35 वर्षीय इकलौते पुत्र की नहर में डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

मृतक की पहचान गुरदास सिंह के रूप में हुई है, जो शुक्रवार शाम गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन मशीन की व्यवस्था करने के उद्देश्य से घर से निकला था। इस दौरान अचानक हुई घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले को दुर्घटना मानते हुए इत्तफाकिया कार्रवाई दर्ज की है।

शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि गुरदास शुक्रवार शाम पड़ोसी गांव नंगल की ओर कंबाइन मशीन की जानकारी लेने गया था।

रास्ते में नंगल और हाकमवाला के बीच स्थित खेतों के पास उसे प्यास लगी, जिसके बाद वह पानी पीने के लिए छोटी नहर के किनारे उतरा, लेकिन इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी और तेज बहाव में बह गया और डूब गया।

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की गई। बाद में नहर के पास उसके डूबने की आशंका के बाद देर शाम शव नंगल गांव के पास से बरामद हुआ।

जवान बेटे का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गुरदास पूर्व सरपंच जरनैल सिंह का इकलौता पुत्र था, जिसने 11वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद घर की जिम्मेदारी संभाल ली थी और खेती कार्य में सहयोग कर रहा था।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़