Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
23 May, 2026

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन बच्चों की मौत

सीधी जिले के काशीहवा गांव में कच्चे मकान में बिजली लाइन में स्पार्किंग से लगी भीषण आग में तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

सीधी, 23 मई ।

कच्चे मकान में शनिवार दोपहर करीब एक बजे अचानक उस समय आग भड़क उठी जब ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में स्पार्किंग होने के बाद चिंगारी नीचे गिर गई और आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया,

घटना के समय घर का दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण अंदर मौजूद बच्चे बाहर नहीं निकल सके और आग की लपटों में फंस गए,

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी और सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचे,

तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी जिनमें डेढ़ वर्ष, तीन वर्ष और छह वर्ष की आयु के बच्चे शामिल हैं, जबकि घटना के समय बच्चों के माता-पिता घर से बाहर थे और हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवार को सहायता का आश्वासन दिया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़