Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 May, 2026

दिल्ली जल बोर्ड अधिकारी बनकर साइबर ठगी, नोएडा में 3.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नोएडा में एक व्यक्ति से दिल्ली जल बोर्ड का अधिकारी बनकर कॉल करने वाले साइबर अपराधी ने ऐप डाउनलोड करवाकर मोबाइल हैक कर करीब 3.40 लाख रुपये की ठगी कर ली, पुलिस जांच में जुटी है।

नोएडा, 23 मई ।

सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें दिल्ली जल बोर्ड का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से करीब 3 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-128 स्थित विश टाउन सोसायटी में रहने वाले वीरेंद्र सिंह चौहान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को जल बोर्ड का कर्मचारी बताया और पानी के मीटर की रीडिंग अपडेट करने की बात कही।

इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से एक ऐप डाउनलोड करवाया, जिसके बाद उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और उनके बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 3 लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए गए।

पीड़ित के अनुसार एक खाते से 65 हजार रुपये और दूसरे खाते से 2 लाख 74 हजार 863 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़