Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 May, 2026

फ्लिपकार्ट डिलीवरी में फर्जीवाड़ा करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में फ्लिपकार्ट डिलीवरी के दौरान असली मोबाइल व गैजेट हटाकर डमी प्रोडक्ट रखने वाले हाईटेक गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।

जयपुर, 29 मई ।

ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी नेटवर्क को निशाना बनाकर महंगे मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान हड़पने वाले एक हाईटेक गिरोह का जामडोली थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किए गए आईफोन, एंड्रॉयड फोन और आईपैड की डिलीवरी प्रक्रिया में असली सामान हटाकर उसकी जगह डमी प्रोडक्ट रखकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में जयपुर ग्रामीण निवासी अनिल चौधरी (24), दौसा निवासी भरत जागा (26) और करौली निवासी राहुल मीणा (24), जो वर्तमान में जामडोली स्थित राजविहार कॉलोनी में रह रहा था, शामिल हैं। इनके कब्जे से एक आईफोन और तीन प्रीमियम सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह ऑनलाइन महंगे गैजेट्स का ऑर्डर करता था और डिलीवरी के दौरान असली सामान निकालकर उसकी जगह हूबहू दिखने वाले नकली पैकेट रख देता था, जिससे कंपनी और डिलीवरी नेटवर्क को भारी नुकसान उठाना पड़ता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पूरे मामले में तकनीकी निगरानी और ट्रैकिंग के जरिए आरोपितों तक पहुंच बनाई गई और जामडोली क्षेत्र के एक ठिकाने पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग और डिलीवरी नेटवर्क के कुछ संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा बरामद और अन्य सामान की तलाश जारी है।

यह मामला 13 अप्रैल 2026 को दर्ज शिकायत के बाद सामने आया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि डिलीवरी चैन के दौरान असली 15 उत्पादों की जगह डमी प्रोडक्ट रख दिए गए थे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़