Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 May, 2026

मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

देवरिया के भलुअनी क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

देवरिया, 23 मई ।

मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को भलुअनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गांव के मोड़ के पास से पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान ब्रह्मा सिंह (60) निवासी मस्टोडरगिरी मठिया थाना भलुअनी के रूप में हुई है। वह मारपीट और गंभीर हमला करने के एक मामले में नामजद था।

जानकारी के मुताबिक 20 मई को पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि लीची के पेड़ से फल तोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विरोध करने पर आरोपित पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिसमें पीड़ित के माता-पिता को गंभीर चोटें आईं।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। साक्ष्य जुटाने के बाद मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़