Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 May, 2026

फर्जी भूस्वामी बनकर जमीन का केवाला कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अररिया में जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी भूस्वामी बनकर जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर दस्तावेज और मोबाइल बरामद किए हैं तथा जांच जारी है।

अररिया, 23 मई ।

फर्जी भूस्वामी बनकर जाली दस्तावेजों के आधार पर जमीन का केवाला कराने के मामले में अररिया जिला पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास निवासी संजय मंडल और जीवछ मंडल हैं। पुलिस ने इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, मूल आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के साथ दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

मामला नगर थाना कांड संख्या 239/2026 से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि दस्तावेजों में कूट रचना कर असली भूस्वामी की जगह फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी। इस पूरे मामले में आधार कार्ड में छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के आरोप शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार यह मामला 6 मई 2026 को दर्ज किया गया था, जिसके बाद तकनीकी जांच और विशेष टीम के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। इस कार्रवाई में एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अब इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़