Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हरियाणा
08 Jun, 2026

हरियाणा में 13 हजार पदों पर होगी नई भर्ती, अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने दी बड़ी जानकारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अपने दो साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश करते हुए राज्य में जल्द ही 13 हजार नए पदों पर भर्ती शुरू करने की घोषणा की है।

चंडीगढ़, 08 जून।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने की तैयारी में है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर जानकारी दी है कि जल्द ही 13 हजार नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में हजारों पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे और इन नियुक्तियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पदभार संभालने के बाद के दो वर्षों का अनुभव साझा करते हुए हिम्मत सिंह ने बताया कि कठिन चुनौतियों और फैसलों के बीच उनका एकमात्र ध्येय मेहनती युवाओं को उनका अधिकार दिलाना रहा है। आयोग ने इस दौरान पारदर्शी तरीके से 46,951 उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी प्रदान की है। उन्होंने विशेष रूप से 'एक परिणाम, 25 हजार सपने साकार' के मंत्र का उल्लेख किया, जो आयोग के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

आयोग के अनुसार, पिछली ग्रुप सी सीईटी परीक्षा का आयोजन एक बड़ी उपलब्धि रहा, जिसमें 13.5 लाख आवेदकों में से 92 प्रतिशत ने भाग लिया। इस परीक्षा को राज्य के प्रशासन, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से एक उत्सव की तरह संपन्न कराया गया। अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में सीईटी का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा ताकि भर्ती प्रक्रिया को और अधिक गतिशील बनाया जा सके।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़