Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

शिक्षा
08 Jun, 2026

नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा: एनटीए ने 551 शहरों के लिए जारी की एग्जाम सिटी स्लिप

नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा के लिए एनटीए ने परीक्षा शहरों की सूची जारी कर दी है और यह परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी।

नई दिल्ली, 08 जून।

एनटीए ने नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। यह परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह केवल परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी देने के लिए है, इसे प्रवेश पत्र न माना जाए।

इस बार की परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट्स को लगातार देखते रहें।

गौरतलब है कि मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन के लिए यह परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़