Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
09 Jun, 2026

पिपरा में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, जेवरात लूटकर बदमाश फरार

सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से एक बुजुर्ग महिला की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी है।

पिपरा, 09 जून।

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित ठाढ़ी भवानीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने घर का दरवाजा तोड़कर एक अधेड़ महिला की निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान 65 वर्षीय चनिया देवी के रूप में हुई है, जो अकेली रहती थीं।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महिला की साड़ी से गला घोंटकर उनकी जान ली। हत्या के बाद अपराधी उनके शरीर पर पहने हुए जेवरात भी लूट ले गए। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका बकरी पालन कर अपना भरण-पोषण करती थीं और हाल ही में उन्होंने एक बकरा बेचा था।

आशंका जताई जा रही है कि नशे के आदी कुछ अपराधियों ने पैसों और जेवरात के लालच में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नशेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोगों का जीवन असुरक्षित हो गया है।

सूचना मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है ताकि हत्यारों का जल्द पता लगाया जा सके।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़