Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नागरिक समस्याएँ
09 Jun, 2026

भोपाल में चोरी, ठगी और मारपीट समेत कई मामलों में केस दर्ज

भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, धोखाधड़ी, सड़क हादसे, अवैध शराब, पथराव और मारपीट सहित कई घटनाओं में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल, 09 जून।

निशातपुरा थाना क्षेत्र में अपराध और धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजीव नगर स्थित एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं विकास कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से प्लॉट धोखाधड़ी के नाम पर 4 लाख 95 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जफर अली, धनंजय भागवत और नवनीत परिहार के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में बीएचईएल पार्किंग गेट नंबर-5 से उपेन्द्र सिंह की बाइक चोरी हो गई। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बलाईपुरा इमामी गेट इलाके से सैयद शानजद की एक्टिवा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए लोगों के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

कोहेफिजा थाना क्षेत्र के नादरा पार्किंग चौराहे से एक अन्य एक्टिवा चोरी की घटना सामने आई है। नरेश साहू की दोपहिया वाहन चोरी होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाहपुरा थाना क्षेत्र में बावड़िया चौराहे पर हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर हनुमान मंदिर के पास एक युवक के कब्जे से छुरी बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

टीटी नगर थाना क्षेत्र में भी सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते मिले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

बिलखिरिया थाना क्षेत्र में गाली-गलौज के बाद पथराव किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। ज्योति पंथी की शिकायत पर सुरजीत खटीक और शीतल खटीक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण कायम किया गया है।

गुंगा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। भूपेन्द्र कंजर के कब्जे से करीब 600 रुपये कीमत की शराब बरामद की गई है।

ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। अशोक बंशकार की शिकायत पर राजेश मीणा, नवीन मीणा और गब्बर मीणा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़