Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
09 Jun, 2026

बम्हौरी बीका में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, एनएचएआई की कार्रवाई से सड़क निर्माण को राहत

सागर के बम्हौरी बीका में प्रशासन और एनएचएआई की संयुक्त कार्रवाई में शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण कार्य को बाधा मुक्त किया गया।

सागर, 09 जून।

जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम बम्हौरी बीका में एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की अधिग्रहित भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन के अनुसार कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर राजस्व विभाग और एनएचएआई की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जानकारी के मुताबिक सागर-रहली मार्ग पर सर्विस रोड निर्माण के लिए एनएचएआई द्वारा खसरा नंबर 15/1 और 15/3 की भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन इस भूमि के कुछ हिस्से पर अवैध निर्माण कर लिया गया था, जिससे सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण हटाया गया और पूरी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे निर्माण कार्य को गति मिलने की संभावना है।

इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी राहुल गौड़, पटवारी अरविंद, एनएचएआई के इंजीनियर आयुष पाठक और पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़