Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

न्यायपालिका
09 Jun, 2026

जोधपुर जेल में आसाराम को मिलेगा अल्कलाइन पानी और अतिरिक्त सुविधाएं, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम को हाईकोर्ट के आदेश पर अल्कलाइन पानी और कुछ अतिरिक्त चिकित्सा सुविधाएं दी जाएंगी, जबकि कुछ अन्य मांगें खारिज कर दी गई हैं।

जोधपुर, 09 जून।

यौन शोषण मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को जोधपुर सेंट्रल जेल में अब बाहर के भोजन के साथ अल्कलाइन पानी की सुविधा भी मिलेगी। राजस्थान उच्च न्यायालय ने उनकी जेल सुविधाओं और चिकित्सकीय जरूरतों को लेकर अहम आदेश जारी किया है।

न्यायालय के अनुसार, कैदी की आयु और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएं अपील के निस्तारण के बाद भी समाप्त नहीं होतीं। अदालत ने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित आसाराम को पहले से उपलब्ध कराई गई चिकित्सा एवं सहायक सुविधाएं जारी रहनी चाहिए, ताकि उनके स्वास्थ्य और मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

आसाराम ने 28 मई को जेल में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद जेल प्रशासन ने कुछ पूर्व सुविधाएं बंद कर दी थीं। इसके खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि निजी स्रोत से भोजन प्राप्त करने की व्यवस्था यथावत रहेगी और अब उसके साथ अल्कलाइन पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि दो सहायकों की सुविधा जारी रहेगी, हालांकि अपनी पसंद के व्यक्ति को सहायक बनाने की मांग को स्वीकार नहीं किया गया। वहीं, निजी एम्बुलेंस की स्थायी अनुमति देने से इनकार करते हुए मेडिकल आपात स्थिति में एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा निजी चिकित्सक को हर 15 दिन में जेल में मुलाकात की अनुमति दी गई है। अदालत के समक्ष पेश मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि आसाराम हृदय रोग, मधुमेह, किडनी संबंधी समस्या और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़