Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

बिहार
09 Jun, 2026

एआई से एके-47 का वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, दो युवक गिरफ्तार

कटिहार में सोशल मीडिया पर एआई तकनीक की मदद से एके-47 के साथ फर्जी वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कटिहार, 09 जून।

सोशल मीडिया पर अपना रूतबा दिखाने के चक्कर में एके-47 के साथ फर्जी वीडियो वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया। कटिहार जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान मो. इरफान और मो. मनोवर के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वायरल वीडियो और फोटो में दिख रहा घातक हथियार पूरी तरह फर्जी था। आरोपियों ने इंटरनेट पर मशहूर होने के लिए एआई तकनीक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का सहारा लेकर हथियार के साथ अपनी तस्वीरें एडिट की थीं।

पुलिस को कर्मा टोला के निवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने की खुफिया जानकारी मिली थी। मामला गंभीर होने के कारण एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच के बाद गांव में छापेमारी कर दोनों युवकों को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है। उन्होंने बताया कि वे केवल सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के लिए इस डिजिटल साजिश को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने कोढ़ा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से सख्त चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का भ्रामक कंटेंट या डिजिटल माध्यम से दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों पर साइबर सेल की कड़ी नजर है और ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़