Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

महाराष्ट्र
10 Jun, 2026

महाराष्ट्र के हर जिले में खुलेंगे सीईटी स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर्स, छात्रों को मिलेगी एडमिशन संबंधी मदद

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के हर जिले में सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है ताकि छात्रों को घर के पास ही एडमिशन और स्कॉलरशिप संबंधी मार्गदर्शन मिल सके।

मुंबई, 10 जून।

महाराष्ट्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने घोषणा की है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सीईटी परीक्षा, सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (सीएपी) और विभिन्न स्कॉलरशिप स्कीमों के बारे में सटीक और पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराना है।

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में इन सेंटर्स की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि इन केंद्रों के माध्यम से दूर-दराज के गांवों और कस्बों में रहने वाले छात्रों को अपने भविष्य से जुड़ी जानकारी के लिए बार-बार बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ये सेंटर विद्यार्थियों को उनके जिले में ही एकेडमिक काउंसलिंग, इंटर्नशिप और नौकरी से जुड़े अवसरों के प्रति भी जागरूक करेंगे।

इन सेंटर्स पर एप्लीकेशन फॉर्म भरने, फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड करने और हॉल टिकट से संबंधित समस्याओं का तत्काल समाधान मिल सकेगा। राज्य के सभी 36 जिलों में कुल 40 सीईटी स्टूडेंट हेल्प सेंटर्स तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें मुंबई, पुणे और नागपुर में एक से अधिक केंद्र होंगे। इनमें से 26 केंद्रों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष सेंटर्स को भी बहुत जल्द शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़