Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टेलीविजन
11 Jun, 2026

तमिल फिल्म जगत के दिग्गज भारतीराजा का निधन, हस्तियों ने जताया शोक

तमिल सिनेमा के महान निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का 84 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया है, जिस पर प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने संवेदना व्यक्त की है।

चेन्नई, 11 जून।

तमिल सिनेमा के वयोवृद्ध निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे कला जगत में शोक व्याप्त है और बड़ी हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके देहांत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने तमिल फिल्मों को नई पहचान दी। ग्रामीण जीवन को यथार्थ के करीब दिखाने की उनकी शैली हमेशा याद रखी जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें फिल्म निर्माण की कला का नया अर्थ देने वाला बताया। वहीं, भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा कि उन्होंने अपनी फिल्मों से मानवीय संवेदनाओं को खूबसूरती से पेश किया और कई नई प्रतिभाओं को सिनेमा जगत में उतारा।

भारतीराजा का जन्म 1941 में थेनी जिले के अल्ली नगरम में हुआ था और उनका वास्तविक नाम चिन्नासामी था। '16 वायथिनिले' जैसी यादगार फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस दिग्गज ने अपने जीवनकाल में लगभग 44 फिल्मों का सफल निर्देशन किया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़