Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

दिल्ली-एनसीआर
12 Jun, 2026

दिल्ली के गोविंदपुरी में बड़ा हादसा, रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की दुखद मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

नई दिल्ली, 12 जून।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में बीती देर रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस दुखद हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने पांच लोगों को धुएं और आग के बीच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस हादसे में दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि 11 और 12 जून की दरमियानी रात करीब 2:24 बजे गोविंदपुरी थाना पुलिस को तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां और कैट्स एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। आग लगने के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई थी, जिसके कारण कई लोग अंदर फंस गए थे। पुलिस, दमकल कर्मियों और बचाव दल ने संयुक्त अभियान चलाकर आठ लोगों को बाहर निकाला और उन्हें सफदरजंग अस्पताल तथा एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा। पुलिस ने बताया कि हादसे में एक 22 वर्षीय युवक और दो महिलाओं की मृत्यु हो गई है। दो अन्य घायलों की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

इमारत के भूतल पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जहां सात दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में इसे हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, इमारत के भूतल पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने वहां खड़े सात दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें चार्जिंग पर लगा एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल था। वाहनों में आग लगने के बाद भारी मात्रा में धुआं फैल गया, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रह रहे लोग फंस गए थे। दमकल विभाग और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बचाव अभियान चलाया। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही आग लगने की सटीक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इमारत में सुरक्षा मानकों, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़