Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हरियाणा
16 Jun, 2026

गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर निर्माणाधीन स्थलों और झुग्गियों में छापेमारी कर 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है जिन्हें अब डिपोर्ट किया जाएगा।

गुरुग्राम, 16 जून।

 राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सजगता बरतते हुए गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने एक विशेष अभियान के तहत अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को दबोचा है। पकड़े गए सभी व्यक्तियों के पास से उनकी नागरिकता से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं।

पुलिस अब इन सभी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है। इन लोगों को वापस उनके देश डिपोर्ट किया जाएगा। यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) हितेश यादव के निर्देशन में अंजाम दी गई।

खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न निर्माण स्थलों और झुग्गी-बस्तियों में छापेमारी की। जांच में खुलासा हुआ कि ये लोग बांग्लादेशी एजेंटों की मदद से कालियागंज बॉर्डर पार कर भारत में घुसे थे और यहाँ मजदूर बनकर रह रहे थे।

पुलिस उपायुक्त ने शहरवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। स्थानीय लोगों और आरडब्ल्यूए से इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़