Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

दिल्ली-एनसीआर
17 Jun, 2026

किशाऊ बांध परियोजना पर छह राज्यों की सहमति, यमुना पुनर्जीवन को मिलेगा बल

किशाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर छह राज्यों के बीच बनी सहमति से यमुना नदी में स्वच्छ जल प्रवाह बढ़ाने और उसके पुनर्जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली, 17 जून।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर अहम सहमति बनी। यह परियोजना यमुना नदी के पुनर्जीवन से जुड़ी हुई है।

बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने पर सहमति व्यक्त की। समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद परियोजना को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

निर्धारित वित्तीय व्यवस्था के अनुसार परियोजना के जल घटक के लिए केंद्र सरकार 90 प्रतिशत सहायता प्रदान करेगी। शेष 10 प्रतिशत राशि का वहन संबंधित छह राज्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि विद्युत घटक की लागत में हिस्सेदारी के स्थान पर हिमाचल प्रदेश को आवंटित जल दिल्ली और राजस्थान को उपलब्ध कराया जाएगा।

गृह मंत्रालय के अनुसार यह निर्णय स्वच्छ यमुना के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। परियोजना के लागू होने से नदी में स्वच्छ जल का प्रवाह बढ़ेगा, जिससे यमुना की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़