Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

महाराष्ट्र
17 Jun, 2026

महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 6 IAS अफसरों के तबादले, पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला बनीं लोकायुक्त सदस्य

महाराष्ट्र सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, वहीं राज्य की पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला को लोकायुक्त का नया सदस्य नियुक्त किया गया है।

मुंबई, 17 जून।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी ताजा आदेश के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस फेरबदल में शहर की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव शामिल हैं।

नए प्रशासनिक आदेश के अनुसार, सिडको के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विजय सिंघल को अब धारावी पुनर्वास परियोजना का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। वहीं, विजय सिंघल की जगह एमएमआरडीए के अतिरिक्त महानगर आयुक्त अश्विन मुद्रल को सिडको का नया जिम्मा सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल, मुंबई के सीईओ पी. वेलारासु का ट्रांसफर कर उन्हें मंत्रालय में राजस्व एवं वन विभाग के सचिव पद की कमान सौंपी गई है। उद्योग निदेशालय, मुंबई के विकास आयुक्त (उद्योग) दीपेंद्र सिंह कुशवाह को प्रमोट करते हुए महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल, मुंबई का नया सीईओ बनाया गया है। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की अतिरिक्त आयुक्त अश्विन जोशी को एमएमआरडीए के अतिरिक्त महानगर आयुक्त पद पर भेजा गया है, जबकि उनकी जगह प्राजक्ता वर्मा को मुंबई मनपा का नया अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

रश्मि शुक्ला लोकायुक्त सदस्य नियुक्त

प्रशासनिक तबादलों के साथ ही महाराष्ट्र की पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला को सरकार ने एक बड़ी और नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें लोकायुक्त का नया सदस्य मनोनीत किया गया है। रश्मि शुक्ला के साथ ही ओपी गुप्ता और सुवर्णा केवले को भी लोकायुक्त सदस्य के रूप में चुना गया है। इन तीनों महत्वपूर्ण नियुक्तियों को राज्यपाल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री, विधान परिषद अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और अनिल परब की उपस्थिति में हुई एक उच्च स्तरीय व अहम बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़