Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तराखंड
17 Jun, 2026

रुद्रप्रयाग में सनसनी: गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात शव, एसडीआरएफ ने दुर्गम खाई से किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया, जिसे सूचना के बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकालकर पुलिस के हवाले किया।

रुद्रप्रयाग, 17 जून।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अंतर्गत आने वाले गौरीकुंड इलाके में बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी के तट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और बेहद कठिन व दुर्गम रास्तों से होते हुए शव को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह लगभग 5:30 बजे वहां से गुजर रहे एक घोड़ा चालक की नजर गौरीकुंड की छोटी पार्किंग के पास नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसकी सूचना उसने तुरंत स्थानीय स्तर पर दी। इस सूचना के बाद सोनप्रयाग स्थित एसडीआरएफ पोस्ट की रेस्क्यू टीम ने तुरंत स्थानीय कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसडीआरएफ के निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह की अगुवाई में पहुंचे जवानों ने सूझबूझ से काम लिया और स्ट्रेचर की मदद से गहरी खाई व पथरीले रास्तों से शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद शव को आगे की वैधानिक कार्रवाई और पंचनामा के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल, समाचार मिलने तक मृतक की शिनाख्त (पहचान) नहीं हो पाई थी, जिसकी कोशिशों में पुलिस जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़