Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
19 Jun, 2026

लोकसभा अध्यक्ष बोले- भारत और कोरिया गणराज्य के बीच सदियों पुराने संबंध

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात में द्विपक्षीय संबंध, तकनीकी सहयोग और संसदीय संवाद पर जोर देते हुए कहा कि भारत और कोरिया के संबंध सदियों से गहरे और मजबूत हैं।

नई दिल्ली, 19 जून।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि भारत और कोरिया गणराज्य के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत संबंध हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता, शांति और समावेशी विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

लोकसभा अध्यक्ष ने ये बातें संसद भवन में कोरिया गणराज्य के आंतरिक और सुरक्षा मंत्री तथा 'कोरिया गणराज्य-भारत संसदीय मित्रता समूह' के अध्यक्ष युन होजुंग के नेतृत्व में आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की बौद्ध विरासत अत्यंत समृद्ध है और दोनों के बीच घनिष्ठ जन-संवाद रहा है।

बिरला ने भारत-कोरिया के द्विपक्षीय जुड़ाव को और गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने एआई, हरित ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग की संभावनाओं को रेखांकित किया और भारत में बड़े बाजार और प्रतिभावान युवा कार्यबल को निवेश के लिए आकर्षक अवसर बताया।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि बुनियादी ढांचे और विनिर्माण के क्षेत्र में कोरिया गणराज्य की बढ़ती रुचि दोनों देशों के लिए लाभकारी होगी। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति की लोकप्रियता दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करती है।

संसदीय कूटनीति के महत्व पर जोर देते हुए बिरला ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के बीच नियमित आदान-प्रदान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। संसदीय मित्रता समूह संवाद और सर्वोत्तम संसदीय प्रथाओं के आदान-प्रदान का प्रभावी मंच हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए महामहिम युन होजुंग ने बिरला का गर्मजोशी से स्वागत किया और भारत में आई तेजी वाले बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सहयोग, आईटी, एआई और ऑटोमोटिव क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (सीडीआरआई) में शामिल होने की कोरिया की इच्छा भी व्यक्त की।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़