Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

झारखंड
20 Jun, 2026

जमशेदपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को बस ने कुचला, मौत

जमशेदपुर के उलीडीह क्षेत्र में सुबह टहलने निकले 80 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

जमशेदपुर, 20 जून।

उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग सुदर्शन शर्मा की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार सुबह रोज की तरह सैर पर निकले बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार अज्ञात बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सुदर्शन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें फौरन इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए, लेकिन सिर में गहरी चोट लगने के कारण उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर उलीडीह थाना प्रभारी मोहम्मद शारिक अली दलबल के साथ वहां पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार बस की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़