Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
26 Jun, 2026

भोपाल में 28 जून को नवीन आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला

भोपाल में 28 जून को नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और आईसीजेएस के तहत विभिन्न विभागों के डिजिटल समन्वय को मजबूत करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी।

भोपाल, 26 जून।

प्रदेश में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और आपराधिक न्याय प्रणाली से जुड़े विभिन्न विभागों के बीच डिजिटल समन्वय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 28 जून को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह एक दिवसीय कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) में होगा।

कार्यशाला का आयोजन इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) के तहत किया जा रहा है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। साथ ही आपराधिक न्याय प्रणाली के विभिन्न स्तंभों के बीच तकनीकी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श होगा।

इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न जिलों के न्यायाधीश, मेडिकल अधिकारी, अभियोजन, कारागार और फॉरेंसिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी सहभागिता करेंगे।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नवीन आपराधिक कानूनों के डिजिटल माध्यम से प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति तैयार करना और पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन, कारागार तथा फॉरेंसिक तंत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़