Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

शेयर बाज़ार
29 Jun, 2026

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर टिकी नजरें, भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

अमेरिकी-ईरान युद्धविराम और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के प्रभाव के चलते भारतीय शेयर बाजार आज सपाट रुख के साथ खुले हैं।

मुंबई, 29 जून।

अमेरिकी-ईरान युद्धविराम पर टिकी नजरों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 6 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,062 पर खुला, तो वहीं सेंसेक्स 45 अंक गिरकर 77,055 पर कारोबार करता दिखा।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल महंगा हो गया है। ब्रेंट क्रूड में 1 फीसदी की तेजी के साथ यह 72.78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 2 फीसदी उछलकर 71 डॉलर के करीब पहुंच गया।

अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो वहां मिला-जुला रुख देखने को मिला। जहां जापान का निक्केई 1 फीसदी लुढ़का और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2 फीसदी से ज्यादा नीचे गिरा, वहीं हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2 फीसदी से अधिक की उछाल दर्ज की गई।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़