Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नागरिक समस्याएँ
29 Jun, 2026

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में महिला आरक्षक की शिकायत पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

भोपाल, 29 जून।

राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक महिला आरक्षक की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय पीड़िता महिला आरक्षक है। उसकी शिकायत में बताया गया है कि वर्ष 2018 में कोचिंग के दौरान उसकी पहचान सुमित रिझारिया से हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो समय के साथ प्रेम संबंध में बदल गई।

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने विवाह का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद के वर्षों में आरोपी उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला आरक्षक के अनुसार कुछ समय पहले आरोपी ने शादी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया और उससे बातचीत भी बंद कर दी। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई।

मिसरोद थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसकी तलाश जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़