Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नागरिक समस्याएँ
29 Jun, 2026

रिटायर्ड स्पेशल डीजी, बेटे और ड्राइवर पर रसोइए से मारपीट का मामला दर्ज

भोपाल के रातीबढ़ क्षेत्र में घरेलू रसोइए की शिकायत पर सेवानिवृत्त स्पेशल डीजी, उनके बेटे और ड्राइवर के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भोपाल, 29 जून।

राजधानी के रातीबढ़ थाना क्षेत्र में एक घरेलू रसोइए की शिकायत पर सेवानिवृत्त स्पेशल डीजी, उनके क्रिकेटर बेटे और ड्राइवर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रीवा जिले के चौबड़ी निवासी 31 वर्षीय विपेंद्र सिंह तोमर ने शिकायत में बताया कि वह अपने परिचित मोहित सिंह सेंगर के माध्यम से कुछ दिन पहले भोपाल आया था। उसे मंडोरी रोड, नीलबड़ स्थित सेवानिवृत्त स्पेशल डीजी शैलेष सिंह के घर पर रसोइए के रूप में काम मिला था। शिकायत के मुताबिक उसके लिए 15 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ रहने और भोजन की व्यवस्था तय की गई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक दिन भोजन पसंद नहीं आने पर घर के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। जब उसने काम छोड़ने की इच्छा जताई तो उसका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया गया और उस पर काम जारी रखने का दबाव बनाया गया।

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर शैलेष सिंह, उनके बेटे शशांक सिंह और चालक मिश्रा ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

रातीबढ़ थाना पुलिस ने फरियादी विपेंद्र सिंह तोमर और गवाह मोहित सिंह सेंगर के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विवेचना जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित का उपचार भी जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़