Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

धर्म / अध्यात्म
30 Jun, 2026

काशी यात्रा: डिम्पल यादव ने बाबा कालभैरव के किए दर्शन, परिवार का गोपनीय दौरा रहा चर्चा का विषय

सपा सांसद डिम्पल यादव ने काशी में बाबा कालभैरव के दर्शन किए, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती में भाग लेकर इस धार्मिक यात्रा को सुर्खियों में ला दिया है।

वाराणसी, 30 मई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार की काशी यात्रा इन दिनों खूब चर्चा में है। सोमवार देर शाम सांसद डिम्पल यादव ने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा कालभैरव के दरबार में पहुंचकर पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन-पूजन किया।

मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने बाबा कालभैरव की पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा देश की खुशहाली व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उनके इस दौरे की जानकारी स्थानीय पार्टी नेताओं या कार्यकर्ताओं को भी नहीं थी। मंगलवार को जब उनके दर्शन-पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, तब जाकर लोगों और कार्यकर्ताओं को उनके काशी आने की जानकारी मिली।

इससे पहले अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन यादव और पुत्री टीना यादव ने मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन मंदिर में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने शहर के गंगा घाटों का भ्रमण किया, नौका विहार का आनंद लिया और बनारस की प्रसिद्ध मिठाइयों का स्वाद भी लिया।

सोमवार की शाम को ही अखिलेश यादव की पुत्रियां टीना यादव और अदिति यादव ने सांसद प्रिया सरोज के साथ दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन किया और गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में सम्मिलित हुईं। सपा प्रमुख के परिवार की यह धार्मिक यात्रा पूरी तरह गोपनीय रही, जिसके चलते राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर यह चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़