Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अमेरिका/यूरोप
30 Jun, 2026

पेट्रोल की कीमतें तुरंत घटाएं, वरना भुगतने होंगे गंभीर परिणाम: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल कंपनियों और पंप मालिकों को पेट्रोल के दाम तत्काल घटाने का सख्त निर्देश देते हुए चेतावनी दी है।

वाशिंगटन, 30 जून।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रोल पंप संचालकों को कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ईंधन की कीमतें तत्काल प्रभाव से घटाई जाएं, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि ग्राहकों से अवैध वसूली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संचालकों को कीमतें घटाकर लगभग 2.50 डॉलर प्रति गैलन के स्तर पर लाने का कड़ा निर्देश दिया है।

राष्ट्रपति ने कैलिफोर्निया सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने वहां के ऊंचे ईंधन टैक्स को आम जनता के साथ अन्याय बताया है। ट्रंप का मानना है कि इन करों के कारण उत्पाद की लागत से ज्यादा टैक्स का बोझ आम नागरिकों पर पड़ रहा है।

ईरान के साथ जारी युद्ध के चलते अमेरिका में ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने देश में घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है और एक पुराने तेल पाइपलाइन को फिर से शुरू करने के लिए आपातकालीन शक्तियों का उपयोग किया है।

ट्रंप ने कहा कि बड़ी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पंपों पर कीमतें कम नहीं कर रही हैं। उन्होंने न्याय विभाग (DOJ) को इस पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़