Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
01 Jul, 2026

पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे को तोड़ने पर भारत ने जताई कड़ी निंदा

पाकिस्तान के फारूक़ाबाद में 125 वर्ष पुराने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को नुकसान पहुंचाने की खबरों पर भारत ने कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की मांग की है।

नई दिल्ली, 01 जुलाई।

भारत ने पाकिस्तान के फारूक़ाबाद स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को नुकसान पहुंचाए जाने की खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने इस घटना को बेहद चिंताजनक, निंदनीय और सुनियोजित कार्रवाई बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में कहा कि सिख समुदाय के इस पवित्र धार्मिक स्थल के साथ हुई तोड़फोड़ की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने इस मामले में स्थानीय प्रशासन और इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने की खबरों पर भी गंभीर चिंता जताई।

प्रवक्ता ने कहा कि यह कोई अलग-थलग घटना नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं की खबरें सामने आती रही हैं।

भारत ने पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि इस घटना की शीघ्र और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाए। साथ ही गुरुद्वारे के क्षतिग्रस्त हिस्सों का जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि पाकिस्तान सरकार अपने अल्पसंख्यक समुदायों और उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाए तथा सांप्रदायिक हिंसा और धार्मिक असहिष्णुता जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़