Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
01 Jul, 2026

गुना में गुलाब की खेती का विशेष प्रशिक्षण: किसानों को मिलेंगी आधुनिक तकनीक और मार्केटिंग की जानकारी

गुना जिले में गुलाब की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ आधुनिक तकनीकों के गुर सिखाएंगे।

गुना, 1 जुलाई।

मध्य प्रदेश के गुना जिले में गुलाब की वैज्ञानिक और व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलने वाले इस निःशुल्क कार्यक्रम में जिले के किसानों को गुलाब उत्पादन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाएगा।

उद्यान उपसंचालक केपीएस किरार के अनुसार, बेंगलुरु की एग्रीप्लास्ट कंपनी के विशेषज्ञ एग्रोनॉमिस्ट किसानों को पॉलीहाउस तकनीक, ड्रिप सिंचाई, फर्टिगेशन, पोषण प्रबंधन और कीट नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी देंगे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले फूल उत्पादन और प्रभावी मार्केटिंग की आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है। विभाग ने सभी इच्छुक और गुलाब उत्पादक किसानों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। अधिक जानकारी के लिए किसान मोबाइल नंबर 9516600441 पर संपर्क कर सकते हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़