Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

बॉलीवुड
02 Jul, 2026

रिलीज से पहले 'नागबंधनम' का खास दांव, हिंदी दर्शकों को मिलेगा टिकट ऑफर

3 जुलाई को रिलीज होने जा रही 'नागबंधनम' के निर्माताओं ने हिंदी संस्करण के लिए एक टिकट खरीदने पर दूसरा टिकट मुफ्त देने की घोषणा कर दर्शकों को आकर्षित करने की नई रणनीति अपनाई है।

मुंबई, 02 जुलाई।

'नागबंधनम' के निर्माता रिलीज से पहले दर्शकों के लिए खास ऑफर लेकर आए हैं। 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस पैन-इंडिया फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए एक टिकट पर दूसरा टिकट मुफ्त देने की घोषणा की गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला 'अल्फा' से होगा, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

जानकारी के अनुसार यह ऑफर केवल फिल्म के हिंदी संस्करण पर लागू रहेगा। दर्शक बुकमायशो और डिस्ट्रिक्ट ऐप के जरिए इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू की गई है। माना जा रहा है कि इस पहल के जरिए निर्माता हिंदी भाषी दर्शकों तक फिल्म की पहुंच बढ़ाने और शुरुआती दिनों में अधिक दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की कोशिश कर रहे हैं।

विराट कर्ण और नाभा नतेश अभिनीत 'नागबंधनम' भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों और उनसे जुड़े रहस्यमयी खजानों की कहानी पर आधारित है। फिल्म में महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और मुरली शर्मा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का लेखन और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है, जबकि इसका निर्माण अभिषेक पिक्चर्स और एनआईके स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़