Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजस्थान
03 Jul, 2026

राजस्थान में पाक आतंकी का नेटवर्क ध्वस्त, 28 संदिग्ध हिरासत में

राजस्थान एटीएस ने पाकिस्तान आधारित आतंकी शाहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े 28 संदिग्धों को प्रदेश के 20 से अधिक शहरों में छापेमारी कर हिरासत में लिया है।

जयपुर, 03 जुलाई।

राजस्थान एटीएस ने पाकिस्तान से संचालित एक आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रदेश के 20 से अधिक शहरों में एक साथ की गई छापेमारी में सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को गुमराह करने वाले 28 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि पाक आतंकी शाहजाद भट्टी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर युवाओं को जाल में फंसाता था। वह ऑनलाइन गेम्स, धन का लालच और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का सहारा लेकर युवाओं से दोस्ती करता था।

आरोप है कि यह नेटवर्क सीमावर्ती जिलों के युवाओं को निशाना बनाता था। दोस्ती होने के बाद उनसे सेना, पुलिस और अन्य संवेदनशील ठिकानों के फोटो व वीडियो मंगवाकर जासूसी कराई जाती थी।

सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से इस नेटवर्क पर नजर बनाए हुए थीं। शुक्रवार को एटीएस ने सूचना के आधार पर प्रदेश भर में दबिश दी। हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल, चैट और अन्य डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क केवल राजस्थान तक सीमित नहीं है। आशंका है कि शाहजाद भट्टी ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी स्लीपर सेल सक्रिय कर रखे हैं।

जांच में यह भी पता चला है कि इस नेटवर्क से जुड़े लोगों को हवाला के जरिए पैसा भेजा जाता था। अब एजेंसियां इस वित्तीय लेनदेन और डिजिटल संपर्कों की कड़ियों को आपस में जोड़ रही हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़