Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अमेरिका/यूरोप
04 Jul, 2026

अमेरिका मना रहा आजादी की 250वीं वर्षगांठ, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी 11 लोगों को माफी

अमेरिका अपनी आजादी के 250 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में भव्य जश्न मना रहा है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस अवसर पर 11 लोगों को क्षमादान प्रदान किया है।

वाशिंगटन, 04 जुलाई।

अमेरिका आज अपनी आजादी की 250वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। चार जुलाई का यह खास दिन 1776 में देश के संस्थापकों द्वारा स्वतंत्रता की घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने की याद दिलाता है, जब 13 अमेरिकी उपनिवेशों ने ब्रिटिश शासन से मुक्त होने का औपचारिक ऐलान किया था।

इसे 'सेमीक्विंसेंटेनियल' या अमेरिका 250 के नाम से जाना जा रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे देश में भव्य आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें सैन्य फ्लाईपास्ट, संगीत कार्यक्रम, ऐतिहासिक झांकियां, परेड और आतिशबाजी के प्रदर्शन मुख्य आकर्षण हैं। वाशिंगटन डीसी और फिलाडेल्फिया में बड़े समारोह आयोजित किए गए हैं।

संघीय अवकाश के रूप में मनाया जाने वाला यह स्वतंत्रता दिवस अमेरिका का सबसे अहम राष्ट्रीय पर्व है। आसमान में होने वाली रंग-बिरंगी आतिशबाजी इस उत्सव की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है। प्रमुख शहरों में हजारों लोग इन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं।

इस खास मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 लोगों को माफी देने का ऐलान किया है। इनमें वाशिंगटन के लॉबिस्ट जैक अब्रामॉफ के एक पूर्व व्यापारिक साझेदार और वाहन उत्सर्जन नियंत्रण प्रणाली से जुड़ी गड़बड़ियों के मामलों में दोषी करार दिए गए नौ अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़